School Holidays in May 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब होगी। बच्चों के साथ-साथ अभिभावक परेशान हैं। इसके साथ ही सूबे में गरमी जमकर पड़ रही है। इसलिए भी अभिभावक चिंतित है कि, गरमी की वजह से कहीं बच्चों को कुछ न हो जाए, इसलिए छुट्टियां जल्द हो जाएं तो बहुत अच्छा है। कुछ निजी स्कूलों में छोटी कक्षा के बच्चों की छुट्टियां कर दी गई है। पर अभी ढेर सारे स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है। पर अब इंतजार खत्म है। सिर्फ 8 दिन बाद स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 21 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2022 में ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक रहेगा। पूरे 41 दिन स्कूल बंद रहेगा। 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 1 जुलाई से स्कूल सुबह आठ बजे से खुलेगा। दोपहर 2 बजे तक शिक्षण कार्य होगा। तो नई व्यवस्था के अनुसार, ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक रहेगा। बस तैयार हो जाएंं 21 मई से ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा।स्कूलों की छुट्टियों 2022 का कैलेंडर जारी
यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने स्कूलों में 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। वर्ष 2022 में स्कूलों में 119 दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। उसका ब्यौरा कुछ इस तरह है। एक तो इस बार रविवार को आठ बड़े पर्व पड़े रहे हैं जिनकी छुट्टियां नहीं मिलेंगी। रविवार के पर्वों को शामिल करते हुए साल में 75 दिन अवकाश रहेगा। इसमें शीतकालीन और ग्रीष्कालीन के शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य 44 रविवार की छुट्टियां हैं। अन्य रविवार को सम्मिलित करने पर कुल 119 दिन विद्यालयों में अवकाश रहेगा। छुट्टियों का कैलेंडर दिसम्बर माह में जारी किया गया था।