60 साल में दूसरी बार दिखा ये काला विलुप्त सांप
अमेरिका के अलबामा के जंगलों इंडिगो स्नेक एक दुर्लभ प्रजाति का सांप है। जिसे धरती से विलुप्त समझा जा रहा था। लेकिन पिछले हफ्ते कोनकुह नेशनल फॉरेस्ट में 60 साल में यह सांप दूसरी बार दिखा है। अलबामा डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन एंड नेचुरल रिसोर्सेज के एक बयान में कहा कि, हम इस सांप की फिर से घर वापसी कराने में सफल रहे हैं। 60 से अधिक वर्षों में यह पूर्वी इंडिगो सांप दूसरी बार अलबामा में दिखा है।
अमेरिका के सबसे लंबे सांपों में होती है इसकी गिनतीनया पाया गया सांप इस बात का सबूत है कि कार्यक्रम अपना काम कर रहा है। 2010 से 2020 तक इस परियोजना ने कोनकुह राष्ट्रीय वन में 170 कैप्टिव पूर्वी इंडिगो सांपों को छोड़े थे। गैर विषैले पूर्वी इंडिगो सांप दक्षिणी लंबी पत्ती वाले देवदार के जंगल का प्रतीक है। इन सापों की औसत लंबाई 7 से 9 फीट की होती है। यह अमेरिकी महाद्वीप का सबसे बड़ा देशी सांप होता है। यह एक स्वस्थ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
धीरे-धीरे कुनबा बढ़ा रहा है
इंडिगो स्नेकजिम गॉडविन ने कहा कि इस सांप का मिलना संकेत है कि जिन सांपों को छोड़ा गया था वो अब जंगली सांपो की तरह रह रहे हैं और परिवार भी बढ़ा रहे हैं। वे धीरे धीरे अपना कुनबा बढ़ाने में सफल हो रहे हैं।